एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर में होगा 21 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम**जिले के नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में भी होंगे योग दिवस के आयोजनकलेक्टर  ने की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की

कटनी।कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव ने कहा कि एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर जिले में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे हर्षोल्लास और मनोयोग से मनाया जाएगा ।योग का जिलास्तरीय आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर में होगा। कलेक्टर श्री यादव 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 21 जून को होने वाले आयोजन की तैयारी को लेकर समीक्षा कर रहे थे।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत,अपर कलेक्टर साधना परस्ते व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहेरिया मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि योग आयोजन के सभी स्थलों पर जनप्रतिनिधियों को अवश्य आमंत्रित किया जाय। अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम के आयोजन का प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री विवेक गुप्ता को बनाया गया है। जबकि नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी और आयुष अधिकारी को नियुक्त किया गया है। योग कार्यक्रम में पतंजलि योग संस्थान, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, स्वयंसेवी संगठन और औद्योगिक संगठनों की भी भागीदारी का आव्हान किया गया है। जिले के सभी नगरीय निकायों और पंचायतों,एनसीसी ,एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र में भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिये गये है।

इसके अलावा सभी शासकीय कर्मचारियों की योगाभ्यास में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शासकीय विभागों की अधीनस्थ संस्थाओं में तथा विद्यालयों में भी योगाभ्यास कार्यक्रम किए जाना प्रस्तावित हैं। ग्राम स्तरीय कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि के मुख्य आतिथ्य में योगाभ्यास कार्यक्रम किए जाएंगे। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का दूरदर्शन द्वारा ग्रामों तक सीधा प्रसारण किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री श्री मोदी के संदेश का प्रसारण किया जाएगा। ग्राम पंचायतों की ग्राम जल और स्वच्छता समितियों द्वारा भी योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास के अधीन जिले की आगनबाड़ियों में तथा जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों और छात्रावासों में भी योगाभ्यास कार्यक्रम होंगे।कलेक्टर श्री यादव ने बताया कि इस वर्ष केन्द्र सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” (“Yoga For One Earth, One Health”) तय की गई है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सुबह 6.00 से 6.20 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम एवं जनप्रतिनिधियों के उद्बोधन होंगे। सुबह 6.20 से 6.30 बजे तक भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया जायेगा। सुबह 6.30 से 7.00 बजे तक विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया जायेगा। सुबह 7.00 से 7.45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल का सामूहिक योगाभ्यास सभी प्रतिभागियों द्वारा किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। बैठक में एसडीएम कटनी श्री प्रदीप कुमार मिश्रा,एस डी एम बहोरीबंद श्री राकेश चौरसिया,एस डी एम ढीमरखेड़ा निधि सिंह गोहल जिला पंजीयक श्री पंकज कोरी, जिला श्रम अधिकारी श्री के बी मिश्रा, सी एम एच ओ डा राज सिंह ठाकुर,सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा , शासकीय कन्या महाविद्यालय डॉ चित्रा प्रभात सहित अन्य अधिकारी और संस्थाओं के प्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)