कटनी CTN NEWS : क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने एक रात में आधा दर्जन से अधिक दुकानों के ताले तोड़कर रुपए की नगदी व सामान पार कर दिया। मामले की सूचना पुलिस में दी गई है।
बता दें कि पुलिस निष्क्रियता के चलते इन दिनों क्षेत्र में अराजक तत्वों की चहलकदमी बढ़ गई है। रोजाना कोई न कोई घटना सुनने को मिल रही है। बीती रात स्लीमनाबाद के तेवरी गांव में आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों का ताला चोरों ने तोड़ डाला। साथ ही दुकान में रखे नगद समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
गांव में चोरों का आतंक, एक ही रात में आधा दर्जन से अधिक दुकानों को बनाया निशाना

