प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल का 6 अक्टूबर को होगा कटनी आगमन

कटनी।प्रदेश अग्रवाल महासभा प्रांतीय महामंत्री श्रीमती सविता अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल 5 अक्टूबर को सतना आयेंगे एवं महिला महासभा व्दारा आयोजित दशहरा मिलन समारोह एवं बच्चों की होने जा रही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। श्रीमती सविता अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मित्तल 5 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे नागौद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे, तत्पश्चात 11 बजे सतना आयेंगे एवं सायं 3 बजे अग्रवाल महिला महासभा द्वारा आयोजित मारवाड़ी सेवा सदन में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगें। 6 अक्टूबर को सुबह 9.00 उचेहरा कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। प्रातः 10 बजे मां शारदे की नगरी मैहर पहुंच कर शक्ति पीठ शारदा माई के दर्शन करने जायेंगे एवं दोपहर 12 बजे अग्रवाल महासभा मैहर व्दारा आयोजित बैठक में शिरकत करेंगे। दोपहर 3 बजे कटनी के लिए प्रस्थान करेंगे और 4.30 बजे मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा व्दारा आयोजित शरद पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। महिला महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी विंग के पदाधिकारीगण कार्यकारिणी के सदस्यगण एवं महासभा के सभी सदस्य गण सादर आमंत्रित हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)