भोपाल /कटनी।। लोकमाता देवी अहिल्याबाई जी होल्कर ने शिक्षा से मातृशक्ति के सशक्तिकरण, स्वावलंबन एवं समृद्धि के जो प्रतिमान स्थापित किए थे, उसकी उज्ज्वल झलक देख ह्रदय आनंदित है। आज भोपाल के शिवाजी नगर में स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर मुख्य मंत्री मोहन यादव ने छात्राओं से संवाद किया और उनके कौशल विकास पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अपनी प्रतिभा और योग्यता के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहीं बेटियां ही प्रदेश-देश का भविष्य हैं। कौशल, ज्ञान और समर्पण से अपनी नई पहचान बना रहीं बेटियों को अपने लक्ष्य तक पहुंच कर सर्वोच्च सफलता प्राप्त करने हेतु मेरी अग्रिम शुभकामनाएं हैं।
महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर मुख्यमंत्री ने छात्राओं से किया संवाद, कौशल विकास पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

