आसरा बाल गृह का निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा—शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

कटनी। संभागायुक्त जबलपुर धनंजय सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास, जबलपुर उषा सिंह सोलंकी ने कटनी प्रवास के दौरान आसरा बाल गृह का निरीक्षण किया तथा विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक ने जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा पाण्डेय के साथ बाल गृह का जायजा लिया। इस दौरान बाल गृह में 35 बच्चे दर्ज पाए गए। उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने और उनके बेहतर पुनर्वास के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही प्री-एडॉप्शन से वापस आए बालक शिवा के पुनर्वास के लिए पुनः प्रयास तेज करने के लिए भी कहा।
इसके पश्चात महिला एवं बाल विकास विभाग के विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई, उनमें शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में जमीनी स्तर पर योजनाओं के संचालन में आ रही समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई और उनके व्यावहारिक समाधान सुझाए गए। संयुक्त संचालक ने सभी अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देने के निर्देश दिए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)