कटनी।बहोरीबंद क्षेत्र के जनपद सदस्य युवा नेता सरमन चौधरी को कांग्रेस अनूसूचित वर्ग का(ग्रामीण ) जिलाध्यक्ष बनाया गया है।शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस अनूसूचित वर्ग के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेन्द्रपाल गौतम ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अनूसूचित जाति के प्रदेश प्रदीप अहिरवार ने सूची जारी कर दी है।जारी सूची में जिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह की सहमति से बहोरीबंद क्षेत्र के जनपद पंचायत सदस्य सरमन चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ( ग्रामीण) अनूसूचित जाति वर्ग नियुक्त किया गया है।सरमन चौधरी के कांग्रेस अनूसूचित वर्ग के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन में युवाओं को जहां प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर संगठन का जिले में तेजी से विस्तार होगा्।उनके सभी जनपद सदस्य साथियों और शुभचिंतकों ने जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई प्रेषित की है।
बहोरीबंद क्षेत्र के जनपद सदस्य युवा नेता सरमन चौधरी को कांग्रेस अनूसूचित वर्ग का(ग्रामीण ) जिलाध्यक्ष बनाया गया

