*चौतरफा नाकाबंदी से पकड़े गए नाबालिक के अपहरणकर्ता ढीमरखेड़ा पुलिस की कार्रवाई*

कटनी।पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश भोपाल के द्वारा नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयाबी लिए चलाए जा रहे मुस्कान अभियान में ढीमरखेड़ा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन मे थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक लडकी की दस्तयाबी की गई। साथ ही आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है*घटना का सक्षिप्त विवरण* दिनांक 03.04.26 को रात्रि करीब 2:30 बजे प्रार्थी के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लडकी अपने मामा के घर से रामलीला देखने को कह कर घर से गई थी जहां से कुछ लोग उसे बोलोरो गाड़ी में उठाकर ले गए हैं आरोपियों द्वारा उसका अपहरण प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध कंमाक 199/26 धारा 137 (2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस टीम के दो अलग-अलग दलों को रात्रि में ही अपहर्ता की पतासाजी के लिए रवाना किया गया। चौतरफा नाकाबंदी की गई। जानकारी प्राप्त हुई और पता चला कि तीन लोग काली बोलोरो गाडी से आये और नाबालिका लडकी को उठा कर ले गये जो मामले को गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी सरहदी थानों को सूचना देकर नाकाबंदी की गई। पुलिस द्वारा मेहनत करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया और आरोपीयान को गिरफ्तार भी किया। घटना में प्रयुक्त बोलोरो गाड़ी को भी जप्त किया गया है । आरोपी 01. राज बागरी पिता मुन्नीलाल बागरी उम्र 20 साल निवासी महुदा थाना सिंगपुर 02. विनय पिता अवधेश बागरी उम्र 20 साल निवासी रिकआकला नागौद 03. अपचारी बालक है।आरोपियों में मुख्य अभियुक्त बाल अपचारी है। प्रकरण के आरोपियों को आज माननीय न्यायालय पेश किया गया है। माननीय न्यायालय द्वारा 2 आरोपियों को जेल दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं। जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया है पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका* उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, सउनि संतोष विश्वकर्मा, आर. पंकज, आर. गंर्धव सिंह, आर अजय धुर्वे, आर रंजीत सिंह, म.आर. शालनी राजपूत और साइबर सेल से आरक्षक अमित का विशेष योगदान रहा

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)