कटनी में कार्यरत पर्यावरण संरक्षण समूह विजन के सदस्यों ने हर रविवार की तरह इस रविवार को भी प्रकृति को समर्पित किया। इस अवसर पर सदस्यों ने चितरंजन शैल वन में नेचर फोटोग्राफी गतिविधि का आयोजन किया। इस गतिविधि के दौरान प्रतिभागियों ने प्रकृति में मानव हस्तक्षेप से होने वाले नुकसान तथा उसके बावजूद प्रकृति द्वारा किए जा रहे पुनर्संतुलन के प्रयासों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। इससे टीनएजर्स को प्रकृति के दोनों पहलुओं—चुनौतियां और समाधान—को समझने का अवसर मिला।इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं में पर्यावरणीय चेतना जागृत करना था। साथ ही इस गतिविधि से प्रतिभागियों में ऑब्जर्वेशन, टीमवर्क और फोटोग्राफी स्किल्स का भी विकास हुआ। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रकृति के विभिन्न पहलुओं को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में शिवांक सिंह एवं सात्विक तिवारी विजेता रहे। गतिविधि के उपरांत एसडीओ सुरेश बरोले द्वारा सभी प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्मृति बर्मन, ओम तिवारी, दीक्षा गुप्ता, तपस्या सेन, श्रीओम सिंह, विवान यादव, मनदीप निषाद, यश बेन, अमन गुप्ता सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

