शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर

कटनी के प्राचार्य एम किंडो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया
स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत दिनांक 4 अप्रैल को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर कटनी में संयुक्त कलेक्टर श्री जितेंद्र पटेल ने भविष्य से भेंट अंतर्गत बच्चों से भेंट की । श्री पटेल जी के द्वारा कक्षा 12वीं एवं कक्षा दसवीं के बच्चों को गाइडेंस दिया गया कि किस तरह से अलग-अलग क्षेत्र में करियर के लिए कैसे तैयारी करनी होती है । संयुक्त कलेक्टर श्री पटेल जी ने अपने करियर की शुरुआत कैसे की से भी बच्चों को अवगत कराया एवं 11वीं पास छात्रों को उन्होंने बधाई दी और भविष्य में और अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया इस दौरान प्राचार्य श्री किडो मूल्यांकन प्रेक्षक श्रीमती विभा श्रीवास्तव वरिष्ठ शिक्षक श्रीमती संध्या बेन श्रीमती संमिधा त्रिपाठी श्रीमती सपना मिश्रा श्री रामपद तिवारी श्री राजीव रन्जन श्री असीम दत्ता पूर्णेश उइके एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)