संघ ने किया जंतर मंतर दिल्ली में धरना प्रदर्शन और प्रधानमंत्री के नाम का 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

कटनी।संघ ने किया जंतर मंतर दिल्ली में धरना प्रदर्शन और प्रधानमंत्री के नाम का 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 07 जून 2026 को अखिल भारतीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ एवं मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम जंतर मंतर दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के गणेशन अध्यक्षता एवं महेंद्र शर्मा प्रांताध्यक्ष मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ व राष्ट्रीय मुख्य महासचिव के नेतृत्व में आयोजित किया गया संघ की प्रमुख मांगे 8वें वेतन आयोग में डी ग्रुप के कर्मचारियों के वेतन में 40% वृद्धि की जाए पुरानी पेंशन लागू किया जाए केंद्र सरकार द्वारा लाए गए श्रम विरोधी कानूनों को वापिस लिया जाए सभी राज्यों में ग्रुप डी की सीधी भर्ती की जाए आउटसोर्स प्रथा बंद किया जाए सभी राज्यों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा उषा कार्यकर्ता कोटवार रसोईया बहनों को कम से कम 30000 हजार वेतन दिया जाए दस वर्ष की सेवा कर चुके समस्त दैनिक वेतन भोगी अंशकालीन कर्मचारियों को नियमित किया जाए अन्य मांगों का माननीय प्रधानमंत्री माननीय वित्त मंत्री भारत सरकार के नाम का ज्ञापन भी सौंपा गया उक्त कार्यक्रम का संचालन संघ के प्रांतीय महामंत्री अजय दुबे ने किया उक्त ज्ञापन धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अखिल भारतीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी दर्शन सिंह लाभाना रामराज्य दुबे बी एम नटराजन वेंकट राजू सुरेश यादव सुधीर भार्गव मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी रामकुंडल सेन कमलेश पटेल विपिन पिपरे पूर्णेश उइके जिलाध्यक्ष नरेश सिंह कुलस्ते जिलाध्यक्ष जबलपुर डी आर वाघमारे पांढुर्णा वैद्यनाथन अय्यर ओम प्रकाश देवेंद्र पटेल प्रेम नारायण ठाकुर कटनी धर्मेंद्र राज हरीश बेन शैलेन्द्र अहिरवार अन्य राज्यों के समस्त जिलों के पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)