पुरुषोत्तम मास के पावन एवं पुण्यदायी अवसर पर आज आयोजित सीमू गांधी की अध्यक्षता में अन्नदान एवं भव्य दीपदान का कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कटनी श्री गहोई वैश्य महिला समिति  जय गोसाईं जय गहोई पुरुषोत्तम मास के पावन एवं पुण्यदायी अवसर पर आज आयोजित सीमू गांधी की अध्यक्षता में अन्नदान एवं भव्य दीपदान का कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समिति के सभी सदस्यों ने अपनी अथक मेहनत से इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। समिति की समस्त सदस्याओं के सहयोग, समर्पण एवं सेवा भाव से यह पुण्य आयोजन भव्यता एवं गरिमा का अद्भुत उदाहरण बना। अन्नदान के माध्यम से मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य सम्पन्न हुआ तथा दीपदान के माध्यम से भगवान श्री लक्ष्मी नारायण के श्रीचरणों में श्रद्धा, भक्ति एवं समर्पण के दीप श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्रज्वलित किए गए। आचार्य श्री निलेश पाठक जी ने अन्न दान, दीप दान का संकल्प करवाया।

दीपों की दिव्य ज्योति से सम्पूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय एवं आलोकित हो उठा। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने इस पावन अवसर पर पुण्य लाभ अर्जित कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति प्राप्त की।

इस सफल आयोजन में विशेष रूप से समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. हजारीलाल नौगरहिया जी, श्री अशोक सेठिया जी, श्री राजेश बरसैंया जी, सेठिया जी, श्री पुरुषोत्तम टंडन जी, श्री राजकुमार गांधी जी , श्री धर्म दास जी चौदह ,श्री गुड्डू टूडहा जी ,श्री सुधीर कनकने जी, श्री प्रशांत सेठिया जी, श्री अतुल बिलैया जी, श्री अनुराग सरावगी जी, श्री हितेश बिलैया जी, श्री विनय कंदेले जी,डॉ. अशोक चौदह जी, श्री नरेंद्र चौदह जी, श्री राजेश बर‌सैया जी ,साक्षी गांधी ,आर्य बरसैया श्रीमती रजनी बिलैया ,जी, श्रीमती ममता सरावगी , श्रीमती रीता चौदह , रेखा सरावगी , श्रीमती कांची खऀद,श्रीमती प्रीति सुहाने जी एवं श्रीमती सुमन कनकने जी की उपस्थिति विशेष रूप से प्रेरणादायी रही। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के ट्रस्टी श्री बेबू चौदह जी एवं श्री रामेश्वर चौदहा जी के सानिध्य में ये कार्यक्रम संपन्न हुआ।

साथ ही बजरंग बाल रामायण समाज के अध्यक्ष श्री नरेंद्र खऺताल जी ने इस आयोजन में अपना पूर्ण सहयोग एवं अमूल्य योगदान प्रदान किया। उनके मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक दीपदान सम्पन्न हुआ, जिससे कार्यक्रम की भव्यता एवं आध्यात्मिक गरिमा में अभूतपूर्व वृद्धि हुई। महिला समिति उनकी सेवाओं, सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती है। महिला समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही।इस सफल आयोजन को संपन्न बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाली समिति की समस्त सदस्याओं, मातृशक्ति, समाजजनों एवं श्रद्धालुओं का महिला समिति हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापित करती है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी पर अपनी कृपा, सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगल आशीर्वाद सदैव बनाए रखें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)