कटनी। समाज सेवा एवं संगठन के प्रति समर्पित कार्यों का सम्मान करते हुए कटनी श्री गहोई वैश्य नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राहुल सुहाने को अखिल भारतीय गहोई वैश्य नवयुवक मण्डल का संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया है।राहुल सुहाने की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से कटनी सहित पूरे गहोई समाज में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है। समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व एवं अनुभव से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समाजजनों ने राहुल सुहाने को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।
समाज सेवा एवं संगठन के प्रति समर्पित कार्यों का सम्मान करते हुए कटनी श्री गहोई वैश्य नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राहुल सुहाने को अखिल भारतीय गहोई वैश्य नवयुवक मण्डल का संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया है।

