महिला कांग्रेस ने श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन। ट्रस्ट को आरटीआई के दायरे में लाने की उठाई माँग।

कटनी। महिला कांग्रेस मध्यप्रदेश की प्रदेश महासचिव सौम्या राँधेलिया के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की महिलाओं का प्रतिनिधि मंडल कटनी सिटी सीएसपी महोदया से मिलकर अयोध्या स्थित प्रभु श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावे/दान राशि से संबंधित अनियमितताओं एवं बड़े पैमाने में हुई चोरी के प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, CBI निदेशक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशकों के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि इस प्रकरण से देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था एवं जनविश्वास प्रभावित हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच किसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी, विशेष रूप से CBI, से कराई जाना आवश्यक है, ताकि सभी तथ्यों का निष्पक्ष परीक्षण हो सके और यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जा सके।

महिला कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में यह भी मांग की है कि मंदिर के दान-पात्र, लेखा-जोखा, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए वैज्ञानिक एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही मंदिर के वित्तीय प्रबंधन एवं दान राशि के उपयोग में अधिक पारदर्शिता लाने के लिए आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक कदम उठाए जाएँ, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।साथ ही संस्था को आरटीआई के दायरे में लाया जाये,वर्तमान में सरकार ने एसआईटी गठित कि है एवं कई लोगो पर मुकदमा भी पंजीबाध हुआ है,परंतु आज दिन तक पूरी चोरी का मास्टरमाइंड नहीं पकड़ा गया या कहे की उसे बचाने का सरकार प्रयास कर रही है प्रदेश महासचिव सौम्या राँधेलिया ने कहा कि महिला कांग्रेस का उद्देश्य किसी निर्दोष व्यक्ति पर आरोप लगाना नहीं है, बल्कि निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाना और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराना है।देश भर में महिला कांग्रेस ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार से इस मामले में शीघ्र निर्णय लेते हुए CBI जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है, जिससे देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था एवं विश्वास की रक्षा हो सके।
ज्ञापन के दौरान मुख्य रूप से महिला कांग्रेस से
मीनाक्षी वल्लवी,हेमा शर्मा,माया चौधरी,नीरा सोनी,मनीषा सिंह,सौम्या परमार शामिल रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)