कटनी।ढीमरखेड़ा में सोमवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के कारण भमका और झिन्ना पिपरिया के बीच ढीमरखेड़ा–विलायतकला मुख्य मार्ग पर लगभग 70 वर्ष पुराना विशालकाय पेड़ भरभराकर सड़क पर गिर गया था।घंटों लगा रहा जाम पेड़ गिरते ही मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। दोनों ओर ट्रक, बस, कार और बाइक की लंबी कतारें लग गई थीं। सैकड़ों राहगीर और ग्रामीण घंटों तक फंसे रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ गिरते समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
*पुलिस की मेहनत रंग लाई*
सूचना मिलते ही ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी *महिमा रघुवंशी* ने तुरंत टीम रवाना की। *ASI विजेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास, प्रधान आरक्षक सुबच्चन यादव, आरक्षक दीपक सिंह, आरक्षक गंधर्व सिंह और आरक्षक कमोद कोल* सहित पुलिस बल जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचा।
मूसलाधार बारिश और अंधेरे के बावजूद टीम लगातार डटी रही। कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से पेड़ को काटकर हटाया गया और मार्ग को पूरी तरह सुचारु कर दिया गया।
*ग्रामीणों ने जताया आभार*
मार्ग खुलने के बाद फंसे हुए वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और रातभर की मेहनत की खुले दिल से सराहना की।
थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने कहा, “मौसम खराब था, लेकिन जनता की सुविधा के लिए पूरी टीम मैदान में डटी रही।

