*बिलहरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार*

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना /चौकी प्रभारियों को चोरी एवं नकबजनी के मामलों में शीघ्र पतासाजी करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ,उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक व थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। बिलहरी पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 586/25 धारा 305 बी के मोटरसाइकिल चोरी की घटना दिनांक से मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार तलाश पतासाजी के सतत प्रयास किए जा रहे थे इसी क्रम में दिनांक 28/07/26 को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर संदेही असलम पिता निसार अली उम 24 साल निवासी राजा सलैया थाना बाकल जिला कटनी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया गया कि उक्त दिनांक को मोटरसाइकिल क्रमांक MP21MD0491 हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस को बिलहरी तालाब से चुरा लिया था जिसे उसने अलग रंग से पेंट करवा दिया था जिसे पुलिस ने मुखबिर सूचना से वाहन चैकिंग मोटरसाइकिल को बरामद किया है जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया व व आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।गिरफ्तार आरोपी का नाम असलम पिता निसार अली उम24 साल राजा सलैया थाना बाकल आरोपी से चोरी की गई मोटरसाइकिल जब्त की गई है।- थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखिलेश दहिया, चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक व्यास गुप्ता, भरत विश्वकर्मा, आरक्षक सौरभ जैन, दिलकेश्वर, लव उपाध्याय, व साइबर सेल से आर.अजय शंकर,सत्येंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)