कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलों में पालक अभिभावक प्रकोष्ठ के शहर ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। जिनमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह की सहमति से विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बरही कचराडी को पालक अभिभावक संघ का ग्रामीण जिला अध्यक्ष हरिशंकर पांडे को बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के दौरे के दौरान कैमोर निवासी विकास पांडे को ग्रामीण संगठन द्वारा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इनकी नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सोनी, नवनियुक कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रवि सिंह परिहार, ग्रामीण जिला संगठन महासचिव जितेंद्र सिंह एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलों में पालक अभिभावक प्रकोष्ठ के शहर ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किए गए

