*शिक्षा के क्षेत्र में NKJ क्षेत्र में हुआ इंग्लिश स्पीकिंग क्लास ​एडवांस कोचिंग सेंटर का भव्य उदघाटन , गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का वादा करने वाला कटनी जिला के पहला निजी इंग्लिश कोचिंग इंस्टीट्यूट*

कटनी, गत दिवस एडवांस कोचिंग सेंटर ने NKJ में अपनी नई 100 सीटर इंग्लिश स्पीकिंग क्लास भव्य उद्घाटन हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटनी डेवलपमेंट एसोसिएशन (KDA) के अध्यक्ष श्री सुयश पुरवार रहे, जिन्होंने फीता काटकर नई क्लास का विधिवत शुभारंभ किया।
​संस्थान का यह नौवां (9th) वर्ष है। पिछले 9 वर्षों में अब तक लगभग 1250 से अधिक छात्र यहाँ से इंग्लिश स्पीकिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभान्वित हो चुके हैं। अभी तक ये कक्षाएं पिछले 9 वर्षों से एक छोटे कमरे में संचालित हो रही थी, बच्चो की आवश्यकता को देखते हुए बड़े हॉल की आवश्यकता के बाद, अब कक्षाओं के लिए बड़े हॉल की व्यवस्था की गई है, इसके साथ ही संस्थान सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए अब तक सैकड़ों वंचित एवं शोषित वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का कार्य कर रहे है, हर साल दर्जनों वंचित शोषित व आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चो को बिना फीस के भी संस्थान द्वारा शिक्षा दी जा रही है।
​एडवांस कोचिंग संस्थान (NKJ) के संस्थापक श्री संदीप रजक सर ने बच्चों की शिक्षा एवं भविष्य को सर्वोपरि रखते हुए एक विशेष सिलेबस तैयार किया है। इस स्पेशल सिलेबस के माध्यम से सैकड़ों छात्रों को प्रशिक्षित कर उनके भीतर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार किया जा रहा है, जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।
​अभिभावक और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
आज के इस गरिमामय कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक एवं संस्थान के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में KDA टीम के सचिव श्री आदित्य वर्मा, सह सचिव श्री कैलाश डोडानी , श्री नफासत खान , श्री दुर्गा सिंह, श्री जग्गी आहूजा , श्री उमाकांत ,श्री मनीष, श्री सत्यम पटवा जी की भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)