मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: बरही खाद गोदाम पहुंचे कलेक्टर किसानों से किया सीधा संवाद, खाद उपलब्धता परखी; डीएपी-एनपीके के सही उपयोग के लिए जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर  आशीष तिवारी ने शुक्रवार को बरही स्थित खाद गोदाम का निरीक्षण कर उर्वरकों की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान एसपी  अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, डीएफओ गर्वित गंगवार, उपसंचालक कृषि  खेलावन डेहरिया सहित अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे। डीएपी-एनपीके की जानकारी गांव-गांव पहुंचाने के निर्देश कलेक्टर ने किसानों को डीएपी और एनपीके के अंतर एवं उपयोग की जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा खाद गोदाम सहित प्रमुख स्थानों पर जागरूकता पोस्टर लगाने के निर्देश दिए, ताकि किसान अपनी फसल की आवश्यकता के अनुसार सही उर्वरक का चयन कर सकें। कलेक्टर ने यहां खाद लेने पहुंचे किसान फूलचंद चक्रवर्ती निवासी बरनमहगवां से खेती किसानी का हाल पूछा। जिस पर किसान ने पानी न बरसने की पीड़ा कलेक्टर से साझा किया।

निर्माण गुणवत्ता पर नाराजगी, अनियमितता पर सख्त चेतावनी

कलेक्टर ने गोदाम में रखे एनपीके एवं एसएसपी उर्वरकों का निरीक्षण किया। गोदाम निर्माण की गुणवत्ता पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)