कटनी। श्री खरे केसरवानी महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को मधई मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महिला मंडल की मातृशक्तियों ने विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ भगवान शिव का अभिषेक कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
समाज की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गुप्ता ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सदैव हमारे समाज पर बनी रहे तथा सभी का कल्याण होता रहे। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों के निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर होने की कामना की।
रुद्राभिषेक कार्यक्रम में महिला मंडल की मातृशक्तियों के साथ समाज के विनय गुप्ता, अवधेश गुप्ता, अनिल गुप्ता एवं दीपचंद गुप्ता सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और सभी ने भगवान शिव से समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
मधई मंदिर में खरे केसरवानी महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक

