सायना महाविद्यालय में पांच दिवसीय ‘इग्नाइट ओरिएंटेशन कार्यक्रम’ का शुभारंभ शिक्षा के साथ संस्कार और बेहतर प्लेसमेंट उपलब्ध कराना महाविद्यालय का लक्ष्य : डॉ. सी. राजेश कुमार

कटनी। सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय ‘इग्नाइट ओरिएंटेशन प्रोग्राम’ का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, विभिन्न गतिविधियों, व्यक्तित्व विकास तथा रोजगार के अवसरों से परिचित कराना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य एवं निदेशक डॉ. सी. राजेश कुमार ने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, व्यक्तित्व विकास और रोजगारपरक कौशल प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक एवं प्रोफेशनल ज्ञान भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट उपलब्ध कराना ही महाविद्यालय का प्रमुख लक्ष्य है। विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए विशेषज्ञ व्याख्यान, प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।
पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, अनुशासन, पुस्तकालय एवं महाविद्यालय की अन्य सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कम्युनिकेशन स्किल, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, टीम वर्क, लीडरशिप और करियर प्लानिंग जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
कार्यक्रम में शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्यों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में आगामी पांच दिवसीय कार्यक्रम की गतिविधियों एवं रूपरेखा से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर डॉ. सी. राजेश कुमार, डॉ. सी.ए. लियोनी, प्रो. आर. अबिरामी, याशिका तिवारी, शरद यादव, अरुण उरमलिया, हीरा लाल केवट, शोभित त्रिपाठी, सत्यवीर सिंह, मेघना ओटवानी, दोलन रॉय, संगीता मिश्रा, रुचिता लूनावत, नेहा सिंह, श्वेता चांदवानी, प्रशांत सोनी, माला रोहरा, अनामिका नायक, सूरज रजक सहित महाविद्यालय के शिक्षक, स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)