प्रभात फेरी जूहली के तत्वावधान में तृतीय वर्ष निकली विशाल कावड़ यात्रा जगह-जगह हुआ कावड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा व फल वितरण से स्वागत, शिवधाम पहुंचकर किया अभिषेक-पूजन

कटनी।। ग्राम जूहली में प्रभात फेरी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी तृतीय वर्ष विशाल कावड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। कावड़ यात्रा सुरही मंदिर से प्रारंभ होकर शिवधाम सुर्खी टैंक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग एवं श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा कावड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर फल एवं प्रसाद का वितरण भी किया गया। पूरे मार्ग में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शिवधाम पहुंचने के बाद कावड़ यात्रियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजन किया। इसके पश्चात सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से भगवान शिव की आरती की और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कावड़ यात्रा को सफल बनाने में प्रभात फेरी जूहली के सूत्रधार पंडित विनय द्विवेदी सहित रविशंकर तिवारी, राजकुमार दुबे, अनिल दुबे, प्रह्लाद गर्ग, राकेश द्विवेदी, राजेंद्र पटेल, नीलकमल श्रीवास, रामदेव श्रीवास, राजेश श्रीवास, संतोष श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, पूरनलाल श्रीवास, अश्विनी गर्ग, पार्क सिंह, चिंटू तिवारी, बलराम तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, विनीत तिवारी, रोहित दुबे, सनी दुबे, विनोद दुबे, अभिषेक दुबे, महेंद्र दुबे, तरुण दुबे, अखिलेश दुबे, राजू तिवारी, संजय तिवारी, निषाद, प्रदीप गौतम, श्रीकांत शुक्ला, दिनेश संपूरिया, आवत राज सिंह, मक्खन सिंह, टिंकू दुबे, अनु पाठक, सोनी करी, साहिल पटेल, जगदीश पटेल, दीपक शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, सुदामा चक्रवर्ती, ओला चक्रवर्ती, बिहारी चौधरी, टेकचंद चौधरी, मुकेश तिवारी, रमेश मिश्रा, हरि दहिया, भल्लू दहिया, राजा दहिया, कवेंद्र दुबे, धीरज यादव, कैस यादव, दुर्गा वर्मन, रामलाल वर्मन, देवकुमार दुबे, शारदा प्रसाद दुबे, गौतम जी, अनमोल दुबे, जियालाल बर्मन, संदीप कैचर, शिवपाल विश्वकर्मा, लक्ष्मी श्रीवास, निलेश विश्वकर्मा, गोलू विश्वकर्मा, छोटा विश्वकर्मा, जगदीश, साहिल, हजारी पटेल, दादू, मुन्ना पटेल, मुकेश बधाई, बल्लू पांडे, राजू, कपिल दहिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।
आयोजकों ने बताया कि प्रभात फेरी जूहली के तत्वावधान में आयोजित यह कावड़ यात्रा लगातार तीसरे वर्ष निकाली गई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती सहभागिता ने आयोजन को भव्य एवं भक्तिमय बना दिया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)