हरियाली तीज पर कसौधन वैश्य समाज महिला मंडल का भव्य आयोजन

कटनी। हरियाली तीज के पावन अवसर पर कसौधन वैश्य समाज महिला मंडल इकाई कटनी द्वारा स्काईलाइट में हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और आयोजित प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन किया। साथ ही एक-दूसरे से मेल-मिलाप कर आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने समाज की एकजुटता एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर ऐसे आयोजन करते रहने पर जोर दिया।
महिला मंडल की ओर से कहा गया कि कश्यप ऋषि महाराज की कृपा समाज के सभी सदस्यों पर सदैव बनी रहे और इसी प्रकार सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता कायम रहे।
कार्यक्रम में कसौधन वैश्य महिला मंडल अध्यक्ष पूजा गुप्ता, कार्यवाह अध्यक्ष एडवोकेट अर्चना गुप्ता, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, महामंत्री कंचन गुप्ता, मोना गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, राधिका गुप्ता, निशा गुप्ता, मांडवी गुप्ता, रचना गुप्ता, शीलू गुप्ता, वंदिता गुप्ता, चांदनी गुप्ता, प्रियंका, ज्योति, शशि, रश्मि, अंशु सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।
सभी के सहयोग एवं सहभागिता से कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)