*जलकर में प्रदत्त राहत से उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने सुभाष चौक में लगा स्टॉल मौके पर बकाया भुगतान कर 50 प्रतिशत राहत का लाभ ले रहे उपभोक्ता*

कटनी। नगर निगम प्रशासन द्वारा जलकर की बकाया राशि से नागरिकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित विशेष राहत योजना का व्यापक लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के प्रयास तेज कर दिए गए है।इसी क्रम में सुभाष चौक में विशेष स्टॉल स्थापित कर नागरिकों को मौके पर ही योजना की जानकारी देने के साथ कुल बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा कर शेष बकाया 50 प्रतिशत की राशि में राहत का लाभ लेने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

स्टॉल पर पहुंचने वाले नागरिकों को योजना की पात्रता, बकाया राशि, देय राशि तथा मिलने वाली राहत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। निगम अमले द्वारा बकायादार नागरिकों से संवाद कर उन्हें निर्धारित अवधि 10 सितंबर तक बकाया जलकर का भुगतान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे योजना के तहत उपलब्ध छूट का लाभ लेकर आर्थिक राहत प्राप्त कर सकें।

नगर निगम प्रशासन द्वारा योजना को केवल कार्यालय तक सीमित न रखते हुए नागरिकों के बीच पहुंचकर लाभ दिलाने की पहल की जा रही है। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों सुभाष चौक पर स्टॉल के माध्यम से प्रचार-प्रसार के साथ नागरिकों की जिज्ञासाओं का समाधान, भुगतान प्रक्रिया की जानकारी तथा आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे नागरिकों को योजना की जानकारी के लिए अलग से भटकना नहीं पड़ रहा है और वे मौके पर ही आवश्यक जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ प्राप्त कर रहे है। निगम प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र नागरिक विशेष राहत योजना के लाभ से वंचित न रहे।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नगर निगम कार्यालय, संबंधित जोन कार्यालय अथवा सुभाष चौक स्थित स्टॉल पर पहुंचकर विशेष राहत योजना की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता अनुसार छूट का लाभ उठाते हुए अपने बकाया जलकर का भुगतान करें।

फोटो –

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)