जागेश्वर धाम में हवन-पूजन एवं विशाल भंडारा आज

कटनी। प्राचीन शिव मंदिर जागेश्वर धाम, कन्हवारा में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन का पावन अनुष्ठान पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार, 24 अगस्त को हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
आयोजन में विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन शिव मंदिर, जागेश्वर धाम, कन्हवारा में किया जाएगा। पंडित कन्हैया तिवारी, कटनी ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
हर हर महादेव। जय भोलेनाथ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)