कटनी। सावन मास के शुभ अवसर पर श्री गहोई एकता महिला मंडल द्वारा 22 अगस्त को भव्य झूला उत्सव एवं भजन-जैमिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के सरपंच श्री हजारीलाल नौंगरैया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन तथा एकता मंडल की श्रीमती मनीषा कनकने, श्रीमती स्नेहलता सेठिया, श्रीमती अर्चना कनकने, श्रीमती उदिता चौदहा, श्रीमती रश्मि मसूरहा एवं श्रीमती शिल्पी सोनी सहित समाज के गणमान्यजनों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। नन्ही बालिका ईवा लहरिया ने सुंदर गणेश वंदना प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर दिया बनाओ एवं बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिया बनाओ प्रतियोगिता में शिवानी डेंगरे ने प्रथम, श्रीमती रागिनी सरावगी ने द्वितीय तथा श्रेया पहारिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता में श्रीमती रीना कुचिया प्रथम, सारिका चौदहा द्वितीय तथा शिवानी डेंगरे तृतीय स्थान पर रहीं। दिया बनाओ प्रतियोगिता में श्रीमती श्रेया लहरिया एवं श्रीमती मेघा कनकने को विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किए गए। निर्णायक मंडल ने निष्पक्ष निर्णय किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता सेठिया एवं श्रीमती मनीषा कनकने ने किया। कार्यक्रम की मुख्य प्रभारी श्रीमती शिल्पी सोनी, श्रीमती रीता सेठिया, श्रीमती प्रीति सुहाने, प्रियंका सेठिया एवं कीर्ति बिल्लैया रहीं।
झूला उत्सव में श्रीमती कुमुद चौदहा, आभा नौंगरैया, संगीता लहरिया, आरती त्रिसोलिया, रीना चौदहा, साधना सेठिया, रीना आनंद चौदहा, राखी गुप्ता, ममता चौदहा, अंशु चौदहा, सारिका कनकने, नीता कनकने, मोहिनी त्रिसोलिया, मीता चौदहा, रोशनी टीपा एवं पूनम त्रिसोलिया सहित अनेक महिला सदस्यों की उपस्थिति रही।
सावन के गीतों, भजनों और झूला उत्सव के बीच महिलाओं ने जमकर उत्साह मनाया। सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से आयोजन प्रेम, भक्ति, उमंग और सामाजिक एकता का सुंदर प्रतीक बन गया। अंत में मंडल की ओर से सभी सहयोगियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
सावन में गहोई एकता महिला मंडल का भव्य झूला उत्सव भजन-जैमिंग के साथ हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

