कटनी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। राखी, मिठाई, कपड़े और अन्य सामग्री की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। त्योहार के चलते बाजारों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस ने जगह-जगह ट्रैफिक पॉइंट बनाए, जहां पुलिसकर्मी यातायात को नियंत्रित करते नजर आए। मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित कराने के साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
रक्षाबंधन के चलते बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं, ऐसे में पुलिस द्वारा यातायात बाधित न हो और आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए लगातार व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।
भीड़ के बीच पुलिस की मुस्तैदी
त्योहार के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी प्रमुख चौराहों और मार्गों पर तैनात रहे। यातायात नियमों का पालन कराने के साथ वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने का प्रयास किया गया। पुलिस की मुस्तैदी से बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का प्रयास जारी रहा।
बाजारों में उमड़ी भीड़, जगह-जगह तैनात रहा पुलिस बल; ट्रैफिक पॉइंट बनाकर संभाली व्यवस्था

