अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के तहत विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित 191 छात्र-छात्राओं की हुई जांच, कान-नाक-गला संबंधी समस्याओं की जांच कर उपचार व श्रवण यंत्र की दी सलाह

कटनी। अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के अवसर पर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय ईपीईएस माध्यमिक शाला पहरुआ में 22 सितंबर को कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विषय पर एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यालय के कुल 191 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर में ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थैरेपिस्ट श्रीमती आभा नामदेव, डॉ. रूपा प्रसाद, पूजा पांडे एवं दिव्यम खरे द्वारा बच्चों की जांच की गई। जांच के दौरान बच्चों में कान के संक्रमण, कान में मैल, बचपन में होने वाली बीमारियों, बहरेपन तथा कम सुनाई देने जैसी समस्याओं की पहचान की गई। जिन बच्चों को सुनने में परेशानी पाई गई, उन्हें चिकित्सकों द्वारा श्रवण यंत्र (कान की मशीन) लगाने की सलाह दी गई।
शिविर के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। कमजोर पाए गए बच्चों को आवश्यकतानुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों की समस्याओं को समझते हुए आवश्यक परामर्श दिया तथा जिन बच्चों को अधिक सुनाई नहीं देता है, उनके लिए श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी।
शिविर का उद्देश्य बच्चों में कान, नाक एवं गला संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराना रहा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)