कटनी। अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के तहत आयोजित आठ दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के प्रथम दिवस अग्रवाल नवयुवक मंडल द्वारा पांचवें विशाल रक्तदान एवं विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अग्रवाल समाज अध्यक्ष पवन मित्तल एवं सचिव आनंद राज अग्रवाल ने भगवान श्री अग्रसेन जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पूजन-अर्चन कर किया। अध्यक्ष पवन मित्तल ने स्वयं प्रथम रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। इसके साथ ही विवेक अग्रवाल एवं कपिल अग्रवाल ने भी रक्तदान किया।
शिविर में समाज के युवाओं, महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। करीब 45 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहीं विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग 60 महिला-पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान थैलेसीमिया, सीबीसी एवं HbA1c जैसी महत्वपूर्ण जांचें नि:शुल्क की गईं। महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी भी देखने को मिली।
रक्तदाताओं को फूलमाला, फल, फ्रूटी सहित लक्ष्मी कलर लैब की ओर से महाराजा अग्रसेन जी की फोटोयुक्त डाक टिकट भेंट कर सम्मानित किया गया। शासकीय जिला चिकित्सालय कटनी के ब्लड बैंक के चिकित्सकों एवं स्टाफ ने शिविर में सहयोग प्रदान किया।
समापन अवसर पर अग्रवाल नवयुवक मंडल के सचिव रोहित कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वैभव अग्रवाल, शिविर संयोजक निशांत अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, आनंद, शिवम अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, अतिन, संतोष अग्रवाल, अनिरुद्ध अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल सहित महिला मंडल की निमिषा अग्रवाल, अलका अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल एवं पायल अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय से आए स्टाफ का आत्मीय सम्मान किया।
समाज के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं कार्यक्रम संचालक निशांत अग्रवाल ने चिकित्सालय के स्टाफ को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अंत में अग्रवाल नवयुवक मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगी अग्रबंधुओं एवं ब्लड बैंक स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।
अग्रवाल नवयुवक मंडल का पांचवां विशाल रक्तदान शिविर संपन्न 45 लोगों ने किया रक्तदान, 60 महिला-पुरुषों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

