सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन समारोह आयोजित

कटनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में जालपा देवी वार्ड क्रमांक-8 में सामूहिक आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्री रमेश सोनी की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ता, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा बच्चों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में कार्यकर्ता सुनीता श्रीवास, प्रेमलता सुम्परिया, रेनू यादव, अर्चना, कीर्ति मिश्रा सहित सहायिका मीना शर्मा, रागिनी चौधरी, सीमा सुमन एवं अन्य उपस्थित रहीं।
समारोह के दौरान बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य तथा आंगनवाड़ी सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। आशा कार्यकर्ता श्रीमती रावत भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)