कटनी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याओं और मांगों को सुना। इस दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, विकास कार्य सहित स्थानीय स्तर की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की और आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाना चाहिए। जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके निराकरण के लिए प्रयास करना उनकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि “आपकी समस्या, हमारा प्रयास” की भावना के साथ क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं।
जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

