विजयराघवगढ़। कच्ची शराब के अवैध निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस ने ग्राम बरहटा, खुटहा टोला और खिरवा में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ लहान नष्ट किया। पुलिस के पहुंचते ही पारधी डेरों में अफरा-तफरी मच गई और कई पुरुष सदस्य मौके से भाग गए।
पुलिस के अनुसार 29 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त गांवों में पारधी डेरों पर दबिश दी। सर्चिंग के दौरान प्लास्टिक के डिब्बों में बड़ी मात्रा में महुआ लहान बरामद हुआ। पुलिस को लहान जमीन के नीचे गाड़कर रखा हुआ मिला। बरामद लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने नष्ट किए गए महुआ लहान की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: निरीक्षक अभिषेक चौबे, उपनिरीक्षक रामकुमार झारिया, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक जयराम साकेत, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, आरक्षक नीलेश सिंह, महिला आरक्षक जयंती उइके तथा प्रधान आरक्षक वाहन चालक मज्जू कोल की सराहनीय भूमिका रही।
जमीन के नीचे गाड़कर रखा था महुआ लहान, पुलिस ने किया नष्ट कच्ची शराब के ठिकानों पर विजयराघवगढ़ पुलिस की दबिश, करीब 25 हजार रुपये का लहान नष्ट

