निगम स्कूलों के विद्यार्थियों को दिखाई जाएगी ‘हनुमान अंश’ फिल्म सेवा संकल्प अभियान के तहत महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की पहल, गुरुवार को सिटी मॉल में होगी विशेष स्क्रीनिंग

कटनी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की पहल पर निगम स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ के लिए ‘हनुमान अंश’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है। फिल्म का प्रदर्शन 8 अक्टूबर, गुरुवार को दोपहर 12 बजे कटनी सिटी मॉल में होगा।
महापौर श्रीमती सूरी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, साहस, सेवा और मानवीय मूल्यों से परिचित कराना है। फिल्म के माध्यम से बच्चों को सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।
विशेष स्क्रीनिंग में निगम स्कूलों के विद्यार्थी एवं स्टाफ शामिल होंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जो विद्यार्थियों के साथ फिल्म का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
कटनी में पहली बार निगम स्कूलों के विद्यार्थियों और समस्त स्टाफ के लिए इस प्रकार की सामूहिक फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कार, सकारात्मक सोच और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में इसे महापौर की एक विशेष पहल माना जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)