कटनी। शारदेय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को शहर के प्रसिद्ध मां जालपा मंदिर से पारंपरिक जवारा जुलूस श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
नवमी के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा भी मां जालपा के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिवत माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
शारदेय नवरात्र के अंतिम दिन मां के दर्शन करने और जवारा जुलूस में शामिल होने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धा, आस्था और परंपरा के संगम के बीच मां जालपा का जवारा जुलूस धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
मां जालपा के जवारा जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने किए दर्शन जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, नवमी पर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

