कटनी। विजयराघवगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम देवराकला में जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 हजार 380 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को गश्त के दौरान कन्या शाला स्कूल के पास ग्राम देवराकला में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। इस दौरान शैलेन्द्र असाटी, भूरा कुशवाहा, सूरज गुप्ता, राजेश चौधरी, दीपक गुप्ता और कमलेश चौधरी को ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।
इनकी रही भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सहायक उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक नीतेश सिंह और प्रधान आरक्षक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
विजयराघवगढ़ में जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े, 14,380 रुपये नकद जब्त देवराकला में कन्या शाला के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने ताश के पत्ते भी किए बरामद

