जायंट्स ग्रुप ऑफ कटनी सहेली सेवा सप्ताह – पाँचवाँ दिन

कटनी। जायंट्स ग्रुप ऑफ कटनी सहेली द्वारा ब ब्राह्मण सत्संग भवन, मसरोहा घाट, कटनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, जानकीकुंड, चित्रकूट के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा मरीजों की निःशुल्क आंखों की जांच एवं परामर्श दिया गया। मोतियाबिंद एवं कांचियाबिंदु अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए चित्रकूट में निःशुल्क ऑपरेशन एवं सुरक्षित वापसी की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई।

इस शिविर से लगभग 50–60 लोगों ने लाभ लिया। निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार की सुविधा पाकर सभी मरीज काफी प्रसन्न दिखाई दिए।

इस सेवा कार्य में विशेष सहयोग रहा—
फेडरेशन अध्यक्ष दीपिका शर्मा
फेडरेशन सचिव दीपाली गुप्ता
फेडरेशन ऑफिसर सुषमा गोस्वामी
ग्रुप अध्यक्ष मनीषा गौतम
वित्त संचालक सारिका सोनी
पूर्व अध्यक्ष शशि शुक्ला
एवं सभी सहयोगी सहेलियों का।

🙏 आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद।
सेवा ही हमारा संकल्प है, सेवा ही हमारी पहचान है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)