जायंट्स ग्रुप कटनी सहेली के नेत्र जांच शिविर में 50 से 60 लोगों ने उठाया लाभ सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की आंखों की जांच, जरूरतमंदों को निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा की दी जानकारी

कटनी। जायंट्स ग्रुप ऑफ कटनी सहेली द्वारा सेवा सप्ताह के पांचवें दिन 21 सितंबर को ब्राह्मण सत्संग भवन, मसरोहा घाट में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, जानकीकुंड चित्रकूट के अनुभवी चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
शिविर में मोतियाबिंद, कांचबिंदु सहित अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को चित्रकूट में निःशुल्क ऑपरेशन एवं सुरक्षित वापसी की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में लगभग 50 से 60 लोगों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया। निःशुल्क जांच और उपचार संबंधी सुविधाएं मिलने से मरीजों में खुशी देखी गई।
सेवा कार्य में पदाधिकारियों का रहा सहयोग
इस सेवा कार्य में फेडरेशन अध्यक्ष दीपिका शर्मा, फेडरेशन सचिव दीपाली गुप्ता, फेडरेशन ऑफिसर सुषमा गोस्वामी, ग्रुप अध्यक्ष मनीषा गौतम, वित्त संचालक सारिका सोनी एवं पूर्व अध्यक्ष शशि शुक्ला सहित ग्रुप की सभी सहयोगी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
जायंट्स ग्रुप ऑफ कटनी सहेली ने इस सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया। ग्रुप की ओर से सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि सेवा ही हमारा संकल्प है और सेवा ही हमारी पहचान है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)