दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार : महापौर प्रीति सूरी

कटनी। विजयादशमी एवं दशहरा पर्व के अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव की भावना को और मजबूत करे।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार और नकारात्मकता को त्यागकर सकारात्मक विचारों एवं अच्छे कार्यों को अपनाने का संदेश देता है।
स्वच्छता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील
महापौर ने नगरवासियों से दशहरा पर्व को हर्षोल्लास, शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखें और सड़कों एवं आवागमन के मार्गों को बाधित न करें। धार्मिक आयोजनों और चल समारोहों के दौरान प्रशासन का सहयोग करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की भी अपील की। महापौर ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब हम अपनी खुशियों के साथ दूसरों की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान का भी ध्यान रखें।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि सभी नगरवासी मिलकर ऐसा वातावरण बनाएं, जहां प्रत्येक नागरिक सुरक्षित महसूस करे और कटनी की पहचान आपसी सद्भाव, सांस्कृतिक परंपराओं एवं एकजुटता के लिए और मजबूत हो। अंत में उन्होंने समस्त नगरवासियों के सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की पुनः शुभकामनाएं दीं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)