कटनी। शहर के होटल अरिंदम में आयोजित तीन दिवसीय ढोलिंदा गरबा महोत्सव में मोहित गोगवानी एवं पूजा गोगवानी की जोड़ी आकर्षण का केंद्र रही। राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजे मोहित और पूजा ने अपनी आकर्षक वेशभूषा, पारंपरिक अंदाज और शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी उत्कृष्ट सहभागिता के लिए उन्हें बेस्ट कपल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
गरबा महोत्सव में तीन दिनों तक उत्साह, उमंग और पारंपरिक संस्कृति का रंग देखने को मिला। प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में गरबा प्रस्तुत कर आयोजन की रौनक बढ़ाई। इस दौरान मोहित और ज्योति गोगवानी की राधा-कृष्ण के स्वरूप में प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। उनकी मनमोहक जोड़ी और प्रभावशाली अंदाज ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
बेस्ट कपल का खिताब मिलने पर मोहित एवं ज्योति गोगवानी के परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर परिचितों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ढोलिंदा गरबा महोत्सव में मिली यह उपलब्धि उनके लिए यादगार बन गई। आयोजन ने गरबा के प्रति लोगों के उत्साह और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति उनकी आस्था को भी प्रदर्शित किया।
ढोलिंदा गरबा महोत्सव में राधा-कृष्ण की जोड़ी ने जीता दिल, मोहित-पूजा बने बेस्ट कपल आकर्षक वेशभूषा और शानदार प्रस्तुति से बिखेरा आकर्षण, तीन दिवसीय आयोजन में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

