कटनी। अग्रवाल समाज, अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं, वरिष्ठ महिला-पुरुषों एवं नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरा हॉल उपस्थितजनों से खचाखच भरा रहा।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। रचना नगर निवासी विष्णु एवं श्रीमती अलका अग्रवाल के सुपुत्र डॉ. राजुल अग्रवाल को शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, इंदौर से अप्रैल 2026 में एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में राहुल बाग, निमिया मोहल्ला निवासी स्वर्गीय परसादी लाल एवं स्वर्गीय सावित्री देवी अग्रवाल के सुपुत्र श्री नरेश अग्रवाल को उत्कृष्ट समाज सेवा, जनसेवा के प्रति अटूट निष्ठा एवं सक्रिय सहभागिता के लिए शासन द्वारा नगर निगम कटनी में एल्डरमैन नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया गया।
सिविल लाइन निवासी श्री विनोद एवं श्रीमती नीलिमा अग्रवाल के सुपुत्र श्री हर्ष अग्रवाल को भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की दिसंबर 2025 में आयोजित प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा उत्तीर्ण कर कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) बनने की उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। वहीं, बरही निवासी श्री अनुराग एवं श्रीमती अनीता अग्रवाल के सुपुत्र श्री गौरव अग्रवाल को मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा में सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभाओं को सम्मान शील्ड, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
वरिष्ठ महिला-पुरुषों का सम्मान
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पुरुषों श्री पदम अग्रवाल, श्री राकेश अग्रवाल, श्री अशोक कुमार गुप्ता अग्रवाल, श्री विनोद कुमार अग्रवाल, श्री नर्मदा प्रसाद अग्रवाल एवं श्री विमल अग्रवाल (जिंदल) का पुष्पगुच्छ, श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया।
इसी प्रकार वरिष्ठ महिलाओं श्रीमती शोभारानी अग्रवाल, श्रीमती कृष्णा अग्रवाल, श्रीमती मुन्नी बाई अग्रवाल, श्रीमती रजनी अग्रवाल एवं श्रीमती हेमलता अग्रवाल को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
कार्यक्रम के अंतर्गत दो वर्गों में नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। वर्ग ‘अ’ में कु. नव्या (पिता निखिल अग्रवाल) ने प्रथम, कु. वैष्णवी (पिता सतीश अग्रवाल) ने द्वितीय तथा कु. नव्या (पिता संदीप अग्रवाल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वर्ग ‘ब’ में कु. सान्वी (पिता सतीश अग्रवाल) प्रथम, कु. नविका (पिता नवनीत अग्रवाल) द्वितीय तथा कु. आध्या (पिता आशीष अग्रवाल) तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों को सांत्वना पुरस्कार समापन समारोह में शरद पूर्णिमा के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे।
पदाधिकारियों ने जताया आभार
अग्रवाल समाज, अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल नवयुवक मंडल के संयुक्त आयोजन में सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हुए। आयोजन की सफलता में महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन कमलराज अग्रवाल एवं श्रीमती निमिषा अग्रवाल ने किया। महिला मंडल की सचिव श्रीमती नीति अग्रवाल तथा अग्रवाल समाज के सचिव श्री आनंदराज अग्रवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
अग्रवाल समाज ने प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का किया सम्मान, नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरी छटा एमबीबीएस, सीएस और सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित प्रतिभाओं को मिली सम्मान शील्ड, वरिष्ठ महिला-पुरुषों का भी हुआ सम्मान

