संत नगर में बच्चों ने किया रावण दहन, शंभू होलिका उत्सव समिति का आयोजन बना आकर्षण

कटनी। विजयादशमी के पावन पर्व पर संत नगर स्थित प्रेमा भवन के पास शंभू होलिका उत्सव समिति द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों से रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। बच्चों की सहभागिता ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया। रावण दहन के माध्यम से सत्य की विजय और बुराई के अंत का संदेश दिया गया। समिति द्वारा बच्चों को इस परंपरा से जोड़ने की पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
आयोजन के दौरान सामाजिक सौहार्द और आपसी मेल-जोल का वातावरण रहा। बच्चों के हाथों रावण दहन आकर्षण का केंद्र रहा। इस पहल के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और विजयादशमी के महत्व से परिचित कराने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में अमन गुप्ता, अवधेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आजाद गुप्ता, सुनीता गुप्ता, समता शर्मा, लक्ष्मी सैनी, ज्योति पांडे, शिव पांडे, संजय खरे, प्रीति पयाशी, धर्म दीदी, यति गुप्ता, रिद्धि गुप्ता, यश गुप्ता, युवराज गुप्ता, कृतिका गुप्ता, युग गुप्ता, दैविक सैनी, ज्ञान श्रीवास्तव, कार्तिक गुप्ता, पलक पांडे, अमित पांडे, अतुल पयाशी, महक खरे, सुभी पांडे, राजा गुप्ता, अंकुर शर्मा एवं कुबेर सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)