विधायक संजय पाठक के जन्मदिन पर कटाएघाट मोड़ में उमड़ा जनसैलाब, विशाल भंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद आरके मोटर्स संचालक गुड्डा जैन की ओर से भव्य आयोजन, युवा समाजसेवी यश पाठक ने मित्रों के साथ किया प्रसाद वितरण

कटनी। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के जन्मदिवस पर कटनी में उत्साह, उल्लास और सेवा भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। जन्मदिन के अवसर पर आरके मोटर्स के संचालक गुड्डा जैन की ओर से कटाएघाट मोड़ के समीप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के जन्मदिन की खुशियों में सहभागिता निभाई।
आयोजन में युवा समाजसेवी यश पाठक भी अपने मित्रों के साथ शामिल हुए। उन्होंने भंडारे में प्रसाद वितरण कर सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया। आयोजन स्थल पर दोपहर से ही श्रद्धालुओं, क्षेत्रीय नागरिकों और राहगीरों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। देखते ही देखते भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
भंडारे के दौरान सेवा, सद्भाव और सामाजिक सहभागिता का वातावरण नजर आया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करते हुए विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के स्वस्थ जीवन, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया।
आरके मोटर्स संचालक गुड्डा जैन की ओर से आयोजित इस विशाल भंडारे के माध्यम से विधायक के जन्मदिन को सामाजिक सेवा और जनसहभागिता के रूप में मनाया गया। हजारों लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। जन्मदिवस पर आयोजित यह सेवा कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)