राष्ट्रीय एकता दिवस पर कटनी पुलिस ने निकाली 5 किलोमीटर की ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, विभिन्न वर्गों के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

कटनी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को कटनी पुलिस और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 5 किलोमीटर की ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन का आयोजन किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम कटनी से आयोजित मैराथन को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
मैराथन पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर माधव नगर गेट एवं विश्राम बाबा होते हुए पुनः पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, पुलिस जवानों, खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने हासिल किए स्थान
मैराथन में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाई। प्रतियोगिता के खेल विभाग वर्ग में दिलराज ने प्रथम, विकास साहू ने द्वितीय और धर्मेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्कूल बालक वर्ग में साहिल चक्रवर्ती प्रथम, सत्यम प्रजापति द्वितीय और गौरव वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल बालिका वर्ग में स्वप्निल पाल ने प्रथम, रश्मि सिंह ने द्वितीय और चंद चौधरी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार पुलिस विभाग पुरुष वर्ग में राहुल कोल प्रथम, रितेश कोल द्वितीय और अनुराग गर्ग तृतीय स्थान पर रहे। पुलिस विभाग महिला वर्ग में साक्षी लोधी ने प्रथम, जयंती के ने द्वितीय और अर्चना सिंह जादौन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी वर्गों के विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की दिलाई शपथ
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देश की आंतरिक सुरक्षा तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, आपसी भाईचारे और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के साथ स्वस्थ जीवनशैली एवं खेल गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
पुलिस एवं खेल विभाग के अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रत्नेश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक अजाक अनिमेष द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक सपना त्रिपाठी, कुठला थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया, यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह, माधवनगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र यादव, एनकेजे थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत सहित खेल विभाग से वीरेंद्र पांडे, दिनेश कनौजिया, देवी प्रसाद मरावी, श्रद्धा पांडे, चेतना झा, उमा चडार एवं रेखा सहित पुलिस एवं खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)