श्रीराम सेवा समिति का दीपदान कार्यक्रम 9 नवंबर को सुनील उपाध्याय बने कार्यक्रम अध्यक्ष, 30वें वर्ष भव्यता के साथ होगा आयोजन

कटनी। श्रीराम सेवा समिति कटनी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला हनुमत पूजा, वर्तिका परिवर्तन, गंगा आरती एवं दीपदान कार्यक्रम इस वर्ष 9 नवंबर, सोमवार को कटाएघाट स्थित श्री हनुमान मंदिर पावनधाम में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर समिति की आवश्यक बैठक समिति अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन की अध्यक्षता तथा सचिव विक्रम खम्परिया की विशेष उपस्थिति में समिति कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में समिति के संस्थापक संरक्षक डॉ. एस.के. खम्परिया की अनुशंसा एवं उपस्थित सदस्यों की सहमति से कार्यक्रम समिति का पुनर्गठन किया गया। इस वर्ष 30वें आयोजन के लिए वरिष्ठ समाजसेवी सुनील उपाध्याय को कार्यक्रम अध्यक्ष एवं राजेंद्र मुनीम अग्रवाल को कार्यक्रम सचिव मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम समिति का पुनर्गठन
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संचित मनी जैन, जितेंद्र बड़गैयां, नितेश उपाध्याय एवं संजय मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बृजेश मिश्रा, अज्जू रावत एवं शुभम सोनखरे को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री मिट्ठूलाल जैन प्रचार-प्रसार प्रमुख तथा हितेंद्र स्वर्णकार मीडिया विभाग प्रमुख के दायित्व का निर्वहन करेंगे।
सलाहकार समिति में वरिष्ठजनों को जिम्मेदारी
कार्यक्रम की सलाहकार समिति में एमआईसी सदस्य एवं पार्षद सुभाष साहू शिब्बू, डॉ. रमेश सोनी, ललित लल्लू सोनी, रौनक खंडेलवाल, रमाकांत पप्पू दीक्षित, बी.के. चौबे, संतोष सेन, प्रदीप तिवारी, राजू रजक, मनोज निगम, हेतराम बर्मन, सत्यप्रकाश प्रदीप द्विवेदी एवं राजेश रावत को शामिल किया गया है।
भव्य भजन संध्या, गंगा आरती और दीपदान होगा आकर्षण
बैठक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी धार्मिक कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। आयोजन में हनुमत पूजा, वर्तिका परिवर्तन, भव्य भजन संध्या, दिव्य गंगा आरती एवं दीपदान कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण रहेंगे। दीपदान के माध्यम से मानव जीवन के अंधकार को दूर कर प्रकाश, सकारात्मकता एवं आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया जाएगा।
समिति सदस्यों ने आयोजन को उत्साह, उल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में सुकीर्ति जैन, विक्रम खम्परिया, सुनील उपाध्याय, राजेंद्र मुनीम अग्रवाल, मिट्ठूलाल जैन, डॉ. रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, हितेंद्र स्वर्णकार, राजू रजक, सत्यप्रकाश प्रदीप द्विवेदी, रमाकांत पप्पू दीक्षित, संतोष सेन, संचित जैन, बी.के. चौबे, राजेश रावत, जितेंद्र बड़गैयां, बृजेश गौतम, संजय मिश्रा, अंकित सिंघानिया, अज्जू रावत, नितेश उपाध्याय, शुभम सोनखरे, पंकज शुक्ला सहित अन्य रामभक्त उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)