घंटाघर से जगन्नाथ चौक मार्ग पर जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु करें हर संभव प्रयास – महापौर श्रीमती सूरी* *महापौर एवं प्रभारी आयुक्त ने राष्ट्रीय स्कूल नाले से सुगम जल निकासी हेतु जालपा वार्ड एवं महात्मा गांधी वार्ड के विभिन्न स्थलों का लिया जायजा* *नाले से अवैध अतिक्रमण हटाकर सफाई कराने के दिए निर्देश

कटनी – वर्षा काल के दौरान जगन्नाथ चौक से घंटाघर के मध्य जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा शनिवार को जालपा वार्ड एवं महात्मा गांधी वार्ड से होकर आदर्श कॉलोनी धर्मलोक हॉस्पिटल के बाजू से निकलने वाले राष्ट्रीय स्कूल के नाले का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महापौर श्रीमती सूरी द्वारा मार्ग में जलभराव की प्रतिवर्ष उत्पन्न होने वाली समस्या के निराकरण हेतु आदर्श काॅलोनी धर्मलोक हास्पिटल के बाजू तक मिलने वाले इस संपूर्ण नाले के अतिक्रमण हटाकर तल्ली से सफाई कराने के निर्देश प्रभारी आयुक्त शैलेश गुप्ता को दिए। निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य डाॅ रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, गोविंद चावला, पार्षद सचिन बहरे सहित सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन अश्वनी पाण्डेय, मोना करेरा, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी रही।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा विजय रोलिंग शटर के समक्ष नाले से होने वाली जल निकासी की व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की जानकारी दी गई। जिसपर महापौर श्रीमती सूरी द्वारा गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए डाॅ अशोक चौदहा जी के मकान के बाजू स्थित नाले की पुनः सफाई कराने के निर्देश स्वच्छता निरीक्षक को दिए।

*तीन स्थानों पर पैदल पहुंचकर लिया जल निकासी का जायजा*

नागरिकों के सुगम आवागमन की सुविधा हेतु घंटाघर मार्ग में जलभराव की समस्या के निराकरण को प्राथमिकता में रखते हुए महापौर श्रीमती सूरी द्वारा जालपा वार्ड एवं महात्मा गांधी वार्ड से गुजरने वाले इस नाले का अधिकारियों एवं क्षेत्रीय पार्षदों के साथ विभिन्न तीन स्थानों में पैदल पहुंचकर जायजा लिया गया। जालपा वार्ड स्थित गजानन मार्केटिंग के सामने नाले के निरीक्षण के दौरान गांधी के नाले से पानी के बैक फ्लो होने की जानकारी स्थानीय पार्षद द्वारा दिए जाने पर गांधी गंज के नाले का भी निरीक्षण कर बैक फ्लो की समस्या दूर करने तथा राष्ट्रीय स्कूल से धर्म लोक हॉस्पिटल तक नाले के समस्त अवरोधों को तीन दिवस में दूर करते हुए पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।

*प्लाट मालिक पर करें जुर्माना एवं नोटिस की कार्यवाही: उपयुक्त श्री गुप्ता*

निरीक्षण के दौरान जालपा वार्ड स्थित प्रवीण जैन गली के नागरिकों द्वारा योगेश जैन के खाली प्लाट पर गंदगी व्याप्त होने से क्षेत्रीय नागरिकों को बदबू एवं अन्य बीमारियों की संभावना होने की जानकारी दिए जाने पर उपयुक्त श्री शैलेश गुप्ता द्वारा प्लाट मालिक पर नियमों एवं प्रावधानों के तहत नोटिस तथा जुर्माना की कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को दिए।हेमू कालाणी वार्ड के निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण उपनगरीय क्षेत्र स्थित हेमू कालाणी वार्ड में सुगम पानी की निकासी हेतु माधवनगर उपकार्यालय के पास 1.19 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण कर क्षेत्रीय नागरिकों एवं व्यवसायियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश उपयंत्री एवं ठेकेदार को दिए। इस दौरान पूर्व पार्षद राजू राजकुमार माखीजा, क्षेत्रीय उपयंत्री अश्वनी पांडे, निर्माणाधीन एजेंसी के ठेकेदार सहित अन्य जनों की मौजूदगी रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)