24 वी पूर्विजोंन अंतर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता मे कटनी के पुलिसकर्मी ने दिखाए जौहर. कुश्ती,पावरलिफ्टिंग,वेटलिफ्टिंग मे जीते तीन स्वर्ण पदक

कटनी। 24वीं पूर्वी जोन अन्तर जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के पुलिस लाईन जबलपुर में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 22 इकाईयां के खिलाड़ीयों ने प्रदर्शन किया। 86 किलो ग्राम वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में अभय यादव कटनी प्रथम, स्थान प्राप्त किया। पुलिस लाईन जबलपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में देश भर के पुलिसकर्मी जुटे हैं.सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी ने शानदार प्रदर्शन किया. कटनी पुलिस की पुरुष कर्मियों ने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किया.जो इस आयोजन में सबसे अधिक है. जानकारी के अनुसार 24वीं पूर्वी जोन अन्तर जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 प्रतियोगिता में अलग-अलग इवेंट खेले गए जिसमें पुलिस वेटलिफ्टिंग राज्यों के पुलिस बलों के बीच खेली गईं। जिसमें वेटलिफ्टिंग, और पावरलिफ्टिंग जैसे खेल शामिल हैं.कटनी में पदस्थ आरक्षक अभय यादव ने प्रतियोगिता मे कुश्ती,पावरलिफ्टिंग,वेटलिफ्टिंग 3 स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले की पुलिस का नाम रोशन किया हैं।उनकी इस उपलब्धि पर जिला पुलिस प्रशासन ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाइयां प्रेषित की है.।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)