भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन श्री सिद्धपीठ दक्षिणमुखी बड़े हनुमान जी मंदिर में हुआ भव्य आयोजन

कटनी। परम श्रद्धेय गुरुवर श्री आनंद महाराज जी के शिष्य मण्डल द्वारा श्री सिद्धपीठ दक्षिणमुखी बड़े हनुमान जी मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ।गुरु के चरणों में समर्पण की भावना के साथ श्रद्धालुओं ने वंदन, पूजन व अर्चना कर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर शिष्यों ने गुरु की विधिवत आरती उतारकर उनका वंदन किया। मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और सत्संग से गुंजायमान रहा, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। गुरुपूर्णिमा के इस पावन अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस विशेष अवसर पर CTN के संवाददाता अंकुश रजक ने भी उपस्थित रहकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन की अनुभूतियों को आत्मसात किया। गुरु महिमा के गुणगान और साधना से भरा यह आयोजन श्रद्धा, समर्पण और भक्ति की अनुपम छटा के रूप में सभी श्रद्धालुओं के हृदय में गहराई से अंकित हो गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)