कटनी।। बरही रोड, गुरुनानक वार्ड स्थित प्रेम रामायण समाज भवन में गुरुपूर्णिमा का भव्य आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भावना के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुजनों ने गुरुदेव चंद्र भूषण तिवारी ‘मुन्ना महाराज’ के पावन सान्निध्य में आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुपूर्णिमा के इस पावन पर्व पर भक्तों ने पूजन, वंदन और आरती के माध्यम से अपने गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। संपूर्ण वातावरण भक्तिरस से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को दिव्य रूप प्रदान किया। आशीर्वाद स्थल पर सीटीएन संचालक संभव रांधेलिया, राज पैलेस संचालिका व समाजसेवी सु.श्री सौम्या रांधेलिया
की उपस्थिति रही
गुरुपूर्णिमा महोत्सव प्रेम रामायण समाज भवन में श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न गुरुर्ब्रह्मा गुरुरविष्णु गुरुदेवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरुवे नमः ॥

