स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा गांजा के आरोपियों को किया गिरफ्तार

कटनी।। हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान NH30 बाईपास रोड किनारे ग्राम भेडा चौराहा नीम के पेड के नीचे एक महिला काले रंग का ट्राली बैग लिये खड़ी हुई थी संदेहास्पद होने पर महिला से पूछताछ की गईं,महिला की तलाशी लेने पर उसके काले रंग के ट्राली बैग मे अवैध मादक पदार्थ 10 किलों गांजा कीमत लगभग 1,25, 000 रुपये का जप्त किया गया.आरोपी महिला ने अपना नाम संतोषी लुनिया पति स्व.अनिल लुनिया उम्र 37 साल निवासी ग्राम-छपरा, थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी की होना बताया। स्लीमनाबाद पुलिस ने महिला के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया। महिला आरोपी संतोषी लुनिया से जप्त गांजा के सबंध में पूछताछ की गयी जिसके द्वारा बताया गया कि दिनांक 11/07/25 की रात्रि करीब 9:00 बजे देवर सुनील लुनिया मादक पदार्थ गांजा लाकर मुझे दिया है और गांजा बेंचने की फिराक में मुझे मोटर साईकिल से लाकर यहा बाईपास ग्राम भेडा चौराहा नीम के पेड के नीचे खडा कराया है। पुलिस ने आरोपी सुनील लुनिया को ग्राम छपरा से गिरफ्तार किया कर माननीय न्यायालय पेश किया। आरोपियो के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)