आपसी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल,अशोक कॉलोनी, सुखसागर अपार्टमेंट की घटना

कटनी।। शहर के अशोक कॉलोनी स्थित सुखसागर अपार्टमेंट में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार विवाद किसी पुराने रंजिश या कहासुनी को लेकर हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। हमलावर ने युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के तुरंत बाद युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा हमलावर की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।
स्थानीय रहवासियों में घटना को लेकर रोष और भय का माहौल है। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)