कटनी।पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत कृषि उपज मंडी परिसर, कटनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन का सफल संचालन लघु उद्योग भारती एवं जिला प्रशासन कटनी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन माननीय कलेक्टर श्री दिलीप यादव जी तथा लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी जी द्वारा किया गया।इस अवसर पर परिसर में 501 पौधों का सामूहिक रोपण किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्यमियों, सामाजिक संगठनों, स्कूलों एवं विभिन्न विभागों की सहभागिता सराहनीय रही। उपस्थिति: दीपक टंडन सोनी, जिला अध्यक्ष, भाजपा प्रमोद चतुर्वेदी जी, एसडीएम ज्योति सिंह, महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र अनामिका जैन एवं राजेश पटेल, प्रबंधक किशोर नरगावे, सचिव, कृषि उपज मंडी राजेन्द्र शुक्ला, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सेक्रेड हार्ट स्कूल के शिक्षक एवं विद्यार्थी कार्यक्रम संचालन:
लघु उद्योग भारती के सक्रिय सदस्यों नितिन जैन, निलेश विश्वकर्मा एवं अमित सिंघई द्वारा किया गया। विशिष्ट उपस्थिति में रहे अनिल वासवानी, मुरलीधर रतनानी, नवीन केसरी महिला उद्यमी: प्रिय सोनी, नीति ठाकुर, आकांक्षा केसरी, रीना कुचिया, श्वेता सिंघई, सरिका गुप्ता, ज्योति राजपालानी
पुरुष उद्यमी: अंकित गोयल, ईशान जैन, प्रभांशु वैश्य, रामहित सोनी,राजकुमार असरानी, मनीष सिंघानी, रवि खटवानी, अशोक चेनानी, अजय खंडेलवाल, समीर सेठिया, अनिल पंजाबी, रमेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक। इस कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों, व्यापारीगणों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से वृक्षारोपण केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन न रहकर जनभागीदारी का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया। लघु उद्योग भारती एवं जिला प्रशासन कटनी द्वारा किया गया यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।
एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत लघु उद्योग भारती एवं जिला प्रशासन द्वारा कटनी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

